अंगूठे पर निशान देखकर जानिए लोगों के बड़े राज ज्योतिष know big secret of people seeing the mark on thumb समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। हाथों की बनावट, हथेली और उंगलियों की बनावट को देखकर व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें बताई जा सकती हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। समुद्रशास्त्र के अनुसार इन्हें देखकर धन दौलत से लेकर व्यक्ति के बारे में कई गुप्त राज जाने जा सकते हैं। जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है अर्थात आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार उनमें हठ की कमी रहती है। ये लोग मौके को पहचानने में सक्षम होते हैं तथा परिस्थितियों के अनुसार खुद को असानी से ढाल सकते हैं। परन्तु इन लोगों में एक कमी होती है कि ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं। परन्तु खर्च अधिक करने के कारण बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है। जिन लोगों के अंगूठे का ऊपरी भाग अंगूठे के नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह बहुत चालाक और स्वार्थी होते हैं। इन व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं। जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार वे धनवान और सुखी जीवन जीने वाले होते हैं। छोटे और मोटे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज के होते हैं। विषयों को गंभीरता से सोचने की बजाय भावुकता में बह जाते हैं। इसलिए इन्हें कई बार कष्ट भी भोगना पड़ता है। लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान और तर्कशील होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने ज्ञान और विवेक से मान-सम्मान और धन अर्जित करते हैं। Read More इन उपायों से मिल सकता है स्थायी रूप में लाभ घर के मुख्य द्वार के साथ सीढ़ी बनवाने से हो सकता है आर्थिक नुकसान हथेली में जीवन रेखा से जुडी कुछ रोचक बातें कमरे का गलत वास्तु बन सकता है कारण आपको सुकून की नींद न आने का घर की इस दिशा से निकलता हुआ गंदा पानी बन सकता है कारण मान सम्मान की हानि का अगर आपके पास भी कोई प्रेरणा दायक कहानी , सत्य घटना या फिर कोई पौराणिक अनछुए पहलु हो और आप उन्हें यहाँ प्रकाशित करना चाहते है | तो कृपया हमें इस मेल hi@k4media.in पर लिख सकते है | या आप हमारे फेसबुक पेज पर भी सन्देश भेज सकते है| आप अपने अनुभव और सुझाव भी hi@k4media.in पर लिख सकते है | सुझाव के लिए कमेंट बॉक्स में जाकर अपना कमेंट डाल सकते है | आपके सुझाव हमें होंसला देते है, हमें प्रेरित करते है सदेव कुछ नया, अनकहे और अनछुए पहलुओ को आपतक पहुचने के लिए | धन्यवाद | वन्दे मातरम | हमारे लिए लिखे – नाम और पैसा दोनों कमाए Leave a Reply Cancel Reply Your email address will not be published.CommentName* Email* Website