इन पौधों को घर पर लगाने से कोई आपको क्षति नहीं पहुंचा सकता ज्योतिष No one can harm you by planting these plants at home हमने अक्सर देखा है कि लोग अपने घर को सजाने के लिए घर के बगीचे में अलग – अलग पौधे लगाना पसंद करते हैं| कई बार हम घर में फूलों के पौधे लगाते हैं तो कई बार ऐसे पौधे लगाते हैं जो केवल दिखने में ही सुंदर होते हैं| पौधे लगाना बहुत अच्छी आदत है| क्योंकि इससे हमारे आस – पास का वातावरण शुद्ध रहता है| हम घर के बगीचे में पौधे लगा तो लेते हैं पर हमें उनकी गुणवत्ता की कोई जानकारी नहीं होती| क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकते हैं| यह पौधे हमें ग्रह दोष से भी मुक्ति दिलाने में सहायता करते हैं| केले का पौधा यदि आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपको घर में केले का पौधा लगाना चाहिए| घर के पिछले भाग में केले का पौधा लगाने से यह बाधा दूर हो सकती है| कहते हैं कि केले के पौधे में विष्णु जी का वास होता है तथा गुरूवार के दिन केले के पौधे की पूजा करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है| तुलसी का पौधा शास्त्रों में कहा गया है कि घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए| क्योंकि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में देवी – देवताओं का वास होता है| शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से आप धन संबंधी समस्यायों से मुक्ति पा सकते हैं| ऐसा करने से महालक्ष्मी जी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है| यदि आप तुलसी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो आपका घर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहता है| यह किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है| गुड़हल का पौधा गुड़हल के पौधे का संबंध मंगल व सूर्य ग्रह से होता है| कहते हैं जिनकी कुंडली में मंगल दोष होता है उन्हें हनुमान जी पर गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए| ऐसा करने से आपकी कुंडली से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है| गुड़हल का पौधा आप अपने घर के बगीचे में कहीं भी लगा सकते हैं| बांस का पेड़ मान्यता है कि बांस का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है| इससे घर में मौजूद नकारत्मक शक्ति का प्रभाव समाप्त हो जाता है| बांस को बहुत शुभ माना जाता है| इसलिए बांस का प्रयोग धार्मिक कार्यों जैसे – मुंडन , जनेऊ और शादी आदि में भी होता है| हल्दी का पौधा तुलसी की तरह हल्दी का पौधा भी एक वरदान प्राप्त पौधा है| यह एक चमत्कारी पौधा है| इसका उपयोग पूजा जैसे धार्मिक कार्यों में अवश्य किया जाता है| अनार का पौधा अनार का पौधा घर में लगाने से आप ग्रह दोषों से मुक्ति पा सकते हैं| पारिजात का पौधा पारिजात का पौधा अर्थात स्वर्ग का पेड़, यदि यह आपके घर में है तो इससे सभी देवी – देवताओं की कृपा आपके घर में बनी रहती है| Read More नौकरी की राह में आने वाली सभी अड़चनों को निश्चय ही दूर करेंगे ये उपाय ॐ : ओउम् तीन अक्षरों से बना है। ज्योतिष व शास्त्रो के अनुसार यह नौ आदते आपके जीवन में खुशहाली ला देगी शास्त्रों में बताया है की उम्र ही नहीं, तिथियों के अनुसार बनती बिगड़ती है भाग्य की लकीरें सावधान। इन चीज़ों को इसी वक़्त अपने घर से निकल फेंकें अगर आप धन्वान बनना चाहते हैं अगर आपके पास भी कोई प्रेरणा दायक कहानी , सत्य घटना या फिर कोई पौराणिक अनछुए पहलु हो और आप उन्हें यहाँ प्रकाशित करना चाहते है | तो कृपया हमें इस मेल hi@k4media.in पर लिख सकते है | या आप हमारे फेसबुक पेज पर भी सन्देश भेज सकते है| आप अपने अनुभव और सुझाव भी hi@k4media.in पर लिख सकते है | सुझाव के लिए कमेंट बॉक्स में जाकर अपना कमेंट डाल सकते है | आपके सुझाव हमें होंसला देते है, हमें प्रेरित करते है सदेव कुछ नया, अनकहे और अनछुए पहलुओ को आपतक पहुचने के लिए | धन्यवाद | वन्दे मातरम | हमारे लिए लिखे – नाम और पैसा दोनों कमाए Leave a Reply Cancel Reply Your email address will not be published.CommentName* Email* Website